फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जन चौपाल में दी योजनाओं की जानकारी

Fri, 29 Aug 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कटकुइयां में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की ​समस्याएं सुनते विभागीय कर्मी। संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के चिह्नित गांवों में जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन बृहस्पतिवार को चार गांवों में शिविर लगाया गया। इस दौरान लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


सिरसिया क्षेत्र के जनजाति बहुल ग्राम कटकुईयां कलां के कंपोजिट विद्यालय में आयोजित जन चौपाल में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से जेंडर स्पेस्लिस्ट कुसुम श्रीवास्तव व परामर्शदाता आशुतोष शुक्ला ने लोगों को कन्या सुमंगला, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि की जानकारी दी।

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कर्मियों ने दिव्यांग पेंशन, सहायक उपकरण आदि की जानकारी दी। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसी तरह जमुनहा क्षेत्र के ग्राम बेलरी में लगी जन चौपाल में डिप्टी डीटीओ डॉ. संत कुमार ने लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया। साथ ही आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया गया। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. ठाकुर दास, डीपीएम रवि मिश्रा आदि मौजूद रहे।

इसी तरह सोहेलवा में आयोजित जन चौपाल में नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. विनय श्रीवास्तव, एआरओ सुरेश यादव और डीसीपीएम राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। हरिहरपुररानी के ग्राम ककरदरी में भी जन चौपाल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें