फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: छात्राओं को दी गुड टच व बैड टच की जानकारी

Wed, 24 Sep 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रावस्ती/कटरा। विभिन्न थानों की पुलिस ने मंगलवार को मिशन शक्ति-5.0 के तहत अभियान चलाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। मिशन शक्ति केंद्र की उपनिरीक्षक निर्मला तिवारी ने प्राचीन काली माता मंदिर जाकर महिलाओं व बालिकाओं को गुड व बैड टच की जानकारी दी। उनको विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

नवीन मॉडर्न थाने की महिला उपनिरीक्षक अंजली वर्मा ने जेतवन इंटर कॉलेज श्रावस्ती में बालिकाओं को विभिन्न जानकारियां दीं। इसी प्रकार कोतवाली भिनगा की उपनिरीक्षक अर्चना सिंह ने टीम के साथ पटना खरगौरा व जरकुशहा में, मल्हीपुर थाने की टीम ने लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल बीरगंज में, सिरसिया थाने की टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज गब्बापुर में, सोनवा थाने की टीम ने प्राचार्य राम समुझ मिश्र किसान इंटर कॉलेज लक्ष्मणनगर व ग्राम फतुहापुर में, इकौना थाने की टीम ने जेपी इंटर कॉलेज कैलाशपुर में व गिलौला थाने की पुलिस टीम ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें