फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भ्रमणशील रहकर फल व सब्जी बेचने के दिए निर्देश

विज्ञापन
सड़क की पटरी से अतिक्रमण हटवाते थाना प्रभारी। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। सुगम यातायात व्यवस्था के लिए बुधवार रात इकौना थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने पुलिस टीम के साथ अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत थाना प्रभारी टीम के साथ इकौना बाजार पहुंचे और पैदल गश्त कर सड़क की पटरियों पर लगे फल व सब्जी के ठेलों को हटवाया। इस दौरान उन्होंने फल व सब्जी ठेला के संचालकाें को एक जगह खड़े न होकर भ्रमणशील रहकर बिक्री के लिए निर्देशित किया। अभियान के दौरान उन्होंने सड़क की पटरियों पर खड़े ई रिक्शा, बाइक, ऑटो आदि को भी हटवाया और वाहन चालकाें को दोबारा सड़क पटरी पर खड़ा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

सड़क की पटरी से अतिक्रमण हटवाते थाना प्रभारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें