फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत नेपाल सीमा पर बढ़ी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भारत व नेपाल के बीच संबंधों में आई खटास और जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए इंडोनेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बार्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवान इलाकाई पुलिस के साथ सीमा पर गश्त कर रहे हैं। इस दौरान सीमा पार आने जाने वालों की सघन तलाशी ली जा रही है। इसका हाल जानने के लिए बुधवार को सीओ सिटी ने सीमा क्षेत्र का दौरा किया। जहां उन्होंने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं प्रवासी कोरोना संक्रमण को फैलाने में घटक बन रहे हैं। इसके साथ ही भारत व नेपाल के बीच संबंध अब पहल जैसे नहीं रहे। जिसे देखते हुए इंडोनेपाल सीमा की सतर्कता बढ़ा दी गई है। वहीं जिले में सीमावर्ती इलाकों सहित नेपाल से आने जाने वाले लोगों व वाहनों की जांच भी बढ़ा दी गई है।
इसका जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के निर्देश पर बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद तालबघौड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने एसएसबी के साथ कांबिंग कर रहे पुलिस कर्मियों से मिल कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसी के साथ ही पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडेय सहित सभी थाना व चौकी प्रभारियों ने अपने अपने थाना क्षेत्र में पड़ोसी जिलों से जोड़ने वाली सीमाओं पर कानून व्यवस्था व कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पैदल गश्त कर व्यापारियों व आम जन से वार्ता भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें