फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालयों में बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
इकौना तहसील परिसर की सुरक्षा जांचती पुलिस। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। लखनऊ के वजीरगंज स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में गुरुवार को हुई घटना के बाद जिले के न्यायालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। कहीं कोई खामी न रहे, इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने न्यायालयों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

लखनऊ के वजीरगंज स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में गुरुवार को हुई घटना की जानकारी से जिले के न्यायालयों में भी अफरातफरी का माहौल देखा गया। इसका कारण जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर एक निजी भवन में संचालित होना है। यहां प्रशासन व पुलिस के लिए सुरक्षा हमेशा से एक चिंता का विषय रहा है। लखनऊ में हुई घटना के बाद जिले में सभी न्यायालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दोपहर बाद जहां जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में पुलिस बल की संख्या में इजाफा हुआ।
वही न्यायालय सुरक्षा प्रभारी आरके शुक्ल ने भिनगा तहसील व न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। न्यायालय सुरक्षा में लगे सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रह कर मुस्तैदी से ड्यूटी करने के लिए निर्देश दिया। वहीं इकौना तहसील में भी सीओ तारकेश्वर पांडेय ने परिसर में अधिवक्ताओं के बेंच, तहसील परिसर में खड़े वाहनों की सघन तलाशी ली।
विज्ञापन

नए भवन में चले न्यायालय
दस कोर्ट न्यायालय परिसर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। आवागमन के लिए रास्ते का निर्माण हो रहा है। निर्माण गति अपेक्षा से धीमी है। इसलिए गुरुवार को अधिवक्ताओं ने निर्माणाधीन न्यायालय परिसर को हस्तांतरित कर नए भवन में न्यायालय संचालन की मांग की है, ताकि वहां सुरक्षा के उचित मानक का पालन हो सके।
न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं की सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। नए भवन में ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो सकते है। इसलिए जल्द से जल्द नए भवन में कोर्ट को स्थानांतरित किया जाए, ताकि सुरक्षा का इंतजाम हो सके। - दिनेश कुमार शुक्ल, अध्यक्ष मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एशोशिएन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें