फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन के संचालन की बढ़ी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती/वीरपुर। इकौना सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन के संचालन की उम्मीद बढ़ गई है। मशीन संचालन के लिए शासन को पत्र भेजकर रेडियोलाजिस्ट व टेक्नीशियन की मांग की गई है। सीएचसी में प्रतिदिन करीब 700 से 800 मरीजों की ओपीडी होती है। यहां करीब आठ माह पूर्व अल्ट्रासाउंड मशीन आवंटित की गई थी, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट व टेक्नीशियन न होने से मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। मरीजों की परेशानी देखते हुए सीएचसी अधीक्षक ने मशीन संचालन के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। साथ ही जिले के अधिकारियों ने भी शासन को पत्र भेजकर रेडियोलॉजिस्ट व टेक्नीशियन की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट के लिए पत्राचार किया गया है। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होने पर मरीजों को जांच की सुविधा मिलने लगेगी।

- डॉ. अवनीश तिवारी, अधीक्षक सीएचसी इकौना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें