भारत-नेपाल सीमा पर जांच करते सीओ।
- फोटो : भारत-नेपाल सीमा पर जांच करते सीओ।
श्रावस्ती। सीओ अपराध आलोक कुमार सिंह ने रविवार शाम भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने सिरसिया थाना प्रभारी शैलकांत उपाध्याय और पुलिस व एसएसबी टीम के साथ भारत-नेपाल सीमा स्थित सुइया बार्डर पर पैदल गश्त की। साथ सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों की जांच कर उनके प्रपत्रों की जांच की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को सीमा क्षेत्र में चेकिंग व गश्त का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए। मल्हीपुर थाना प्रभारी अंकुर वर्मा ने सीमावर्ती स्थानीय बाजारों, सार्वजनिक आयोजनों व धार्मिक स्थलों, प्रतिष्ठानों आदि का गश्त किया। साथ ही स्थानीय लोगों से संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर तत्काल स्थानीय पुलिस व आपातकालीन नंबर 112 पर फोन कर सूचना देने की अपील की।