श्रावस्ती। थाईलैंड के अनुयायियों का 40 सदस्यीय दल सोमवार को दर्शन-पूजन के लिए बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचा। सभी अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में पारंपरिक तरीके से बोधि वृक्ष की पूजा-अर्चना की। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया। इसमें भिक्षु देवानंद ने अनुयायियों को दर्शन के फायदे बताए।