फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अधूरी टंकियां तोड़ रहीं ग्रामीणों की उम्मीद

विज्ञापन
बनकटवा महोली गांव में बनी पानी टंकी
विज्ञापन

विज्ञापन
गिरंट बाजार। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना ग्रामीण इलाकों में लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। करोड़ों रुपये की लागत से बनाई जा रही पानी की टंकियों का निर्माण कार्य वर्षों से अधूरा पड़ा है, जबकि पाइपलाइन बिछाकर छोड़ दी गई है। इससे जहां सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है, वहीं पांच हजार से अधिक की आबादी वाले गांवों के लोग आज भी पानी एक बूंद के लिए हैंडपंप पर निर्भर हैं। लापरवाही का आलम ये है कि पानी की टंकियों का निर्माण सात-सात महीने से ठप है। ऐसे में अब ग्रामीणों की उम्मीद भी टूटने लगी है। प्रस्तुत है रिपोर्ट...।


सात महीने से काम ठप


ग्राम पंचायत ओरीपुरवा के मजरा टिकुया में स्थिति बेहद गंभीर है। यहां सात गांवों के लिए एक पानी की टंकी का निर्माण कार्य पिछले तीन सालों से चल रहा है। 5000 की आबादी वाली इस ग्राम पंचायत में पाइपलाइन बिछाने का काम तो पूरा कर लिया गया है, लेकिन पानी की टंकी का निर्माण अधूरा है। ग्राम निवासी कुलदीप, पिंटू, मंशाराम आदि ने बताया कि पिछले सात महीनों से काम पूरी तरह बंद पड़ा है। सरकार की योजना भले ही घर-घर पानी पहुंचाने की हो, लेकिन यहां तो पानी की टंकी तक पूरी नहीं बन पा रही है। ऐसे में नल से पानी आने की उम्मीद करना बेमानी है।
विज्ञापन




4000 की आबादी, निर्माण पांच माह से ठप

ग्राम पंचायत बनकटवा महोली में भी जल जीवन मिशन की स्थिति चिंताजनक है। यहां भी तीन सालों से पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन पिछले पांच महीनों से काम रुका हुआ है। ऐसा तब है जब इस टंकी से चार गांवों की लगभग 4000 की आबादी को लाभान्वित होना है। गांव निवासी बंगाली, गौतम, कलीम खान, राजू खान, सोनू खान आदि ने बताया कि काम रुकने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पाइपलाइन तो बिछाई गई है, लेकिन पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण एजेंसी द्वारा लापरवाही बरती जा रही है और अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन



लापरवाही पर होगी कार्रवाई
परियोजना के तहत किए जा रहे पानी टंकी के निर्माण कार्य की जांच टीम बनाकर करवाई जाएगी। अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संजय कुमार राय, एसडीएम

बनकटवा महोली गांव में बनी पानी टंकी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें