फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में शामिल कराएं दिव्यांगों के नाम : डीएम

Tue, 20 Jan 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम व अन्य।- स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम अश्विनी कुमार पांडेय की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग कमेटी ऑन एक्सेसिबल इलेक्शन की बैठक हुई। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को दिव्यांगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके दिव्यांगों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएं। इसके साथ ही सभी दिव्यांगों के मतदाता पहचानपत्र बनाने के लिए सभी संबंधितों से सहयोग प्रदान करने की अपील की।

इस दौरान सामाजिक संस्था सद्भावना, गिफ्ट एबल्ड व गुलिस्तां के संचालकों ने अभियान चलाने की मांग की। एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि एसआईआर के दौरान दिव्यांगों को किसी प्रकार की समस्या हो, तो वे संबंधित तहसील के अतिरिक्त जिला निर्वाचन कार्यालय तथा विकास भवन के कमरा नंबर 19 में संचालित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अजीत उपाध्याय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अजीत कुमार, सद्भावना के योगेंद्र मणि त्रिपाठी, गुलिस्तां की गुलशन जहां सहित अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें