फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने न्यायालय व लाकप तो पुलिस ने बैंक की जांचा सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से गंभीर है। शुक्रवार को एसपी के निर्देश पर सीओ ने कोर्ट, लॉकअप व तहसीलों की सुरक्षा व्यवस्था जांची गई। वहीं स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले बैंकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को मुस्तैद रहने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय परिसर भिनगा सहित सदर तहसील व तहसील में स्थापित बंदी लॉकअप गृह का शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर डॉ. जंग बहादुर यादव ने कोतवाली पुलिस के साथ सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। इस दौरान उनके द्वारा लाकप व न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों को पूरी तरह से मुस्तैद रहने, अनाधिकृत रूप से आने जाने वालों का प्रवेश रोकने का निर्देश दिया।
वहीं लाकअप सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को लाकप में निरुद्ध विचाराधीन बंदियों को बाहर से कोई सामान कोई न दे। इसका विशेष ख्याल रखने को कहा। साथ ही खाने पीने आदि के सामानों की बिना जांच किए बंदियों तक न पहुंचने देने का निर्देश दिया। वहीं सीओ जमुनहा हौसला प्रसाद ने इकौना व जमुनहा तहसील जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं इसके विपरीत भिनगा, इकौना, सोनवा, गिलौला, सिरसिया व मल्हीपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में पडने वाले विभिन्न बैंक शाखाओं में जाकर बैंकों में लगे सुरक्षा उपकरणों की जांच किया। साथ ही यहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को पूरी तरह मुस्तैद रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें