श्रावस्ती। भिनगा में बने केंद्रीय विद्यालय भवन का वर्चुअल लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को किया। केंद्रीय विद्यालय संगठन, लखनऊ संभाग के उपायुक्त अनूप अवस्थी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सांसद राम शिरोमणि वर्मा, एमएलसी साकेत मिश्र व विधायक इंद्राणी वर्मा मौजूद रहीं।
केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार द्विवेदी ने मौजूद लोगों को केंद्रीय विद्यालय के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छात्रों ने प्रधानमंत्री को लाइव सुना। सांसद ने विद्यालय में पेयजल सुविधा के लिए आरओ देने की घोषणा किया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रगीत, स्वागत गीत व नुक्कड़ नाटक आदि प्रस्तुत किए। इस मौके पर शिक्षकों समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।