फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे तो बढ़ जाएगा संक्रमण, बंद हो जाएंगे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे तो और बढ़ सकता संक्रमण, दोबारा बंद हो सकते बाजार
विज्ञापन

नियमों को दरकिनार कर खुल रहीं दुकानें, बिना मास्क टहल रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो - 06,07,08
श्रावस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना का फैलाव रोकने के लिए शासन की ओर से कई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही जिले में दुकान खोलने व बंद करने के लिए भी समय निर्धारित किया गया है। जिसका जिले में अनुपालन होता नहीं दिख रहा है। एक तरफ जहां लोग कोरोना प्रोटोकॉल को दरकिनार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ नियमों को दरकिनार कर देर रात तक दुकानें खोली जा रही हैं।
जिले में रात्रि कालीन कर्फ्यू जारी है। इसके तहत शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक न तो दुकान खुल सकती है। और न ही अनावश्यक लोग अपने घरों से बाहर निकल सकते हैं। विशेष परिस्थिति में ही लोगों को कहीं आने जाने की छूट है। इसके लिए लोगों को मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। जबकि दुकानों को खोलने के लिए सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक का ही समय निर्धारित किया गया है। जिसका जिले में अनुपालन होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय भिनगा के नई बाजार में ही कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां रात आठ बजे तक दुकानें खुल रही हैं। इतना ही नहीं दुकान पर आने वाले कई ग्राहक व दुकानदार न तो स्वयं मास्क लगा रहे हैं और न ही सैनिटाइजर का प्रयोग कर रहे हैं। इतना ही नहीं यहां सामाजिक दूरी का अनुपालन होता नहीं दिख रहा है। कोरोना प्रोटाकॉल की अनदेखी जहां जिले में कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़ा सकती है। वहीं एक बार पुन: बाजार बंद होने का खतरा उत्पन्न हो सकता है। यही स्थिति सिरसिया, जमुनहा, मल्हीपुर, वीरगंज, बदला, लक्ष्मनपुर, लक्ष्मननगर, गिलौला, कटरा व सेमरी चौराहा सहित जिले के अन्य कस्बों व बाजारों का भी है। जहां लोगों की लापरवाही कोरोना के फैलाव में वाहक बन सकती है। वहीं इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे बताते हैं कि जानकारी हुई है। तत्काल सभी थाना व चौकी प्रभारियों को आदेश का अनुपालन कराने के लिए निर्देशित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें