फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कहीं लटक रहा ताला तो कहीं खराब पड़ा है पंप

Wed, 23 Sep 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
ताले में बंद शौचालय।
विज्ञापन
तुलसीपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने और खुले में शौच से मुक्ति के दावों की पोल जमुनहा विकासखंड में साफ खुलती नजर आ रही है। लाखों रुपये खर्च कर आधुनिक सुविधाओं से लैस कराए गए, सामुदायिक शौचालय देखरेख के अभाव में या तो खंडहर में तब्दील हो रहे हैं या फिर उनमें ताले लटक रहे हैं। सरकार प्रतिमाह रखरखाव के लिए 3,000 और महिला केयरटेकरों के मानदेय पर 6,000 रुपये खर्च कर रही है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही से यह योजना कागजी साबित हो रही है।
विज्ञापन





मुख्य गेट पर अंदर से ताला, कई दरवाजे टूटे



जमुनहा विकासखंड की ग्राम पंचायत सेहरिया के मजरा कटकुइयां में बना सामुदायिक शौचालय पड़ताल के दौरान बंद मिला। शौचालय का मुख्य गेट अंदर से बंद मिला। वहीं, शौचालय के अंदर कई दरवाजे टूटे मिले। शौचालय के सामने रहने वाले हसमत और जलील ने बताया कि यह कभी-कभी ही खुलता है। शौचालय के अंदर कई दरवाजे टूटे हुए हैं, जिसके कारण मुख्य गेट बंद रखा जाता है।


फर्श व सीट क्षतिग्रस्त, पानी की मोटर खराब



ग्राम पंचायत तेंदुआ बरांव के मजरा तेंदुआ में बने सामुदायिक शौचालय का मुख्य गेट पड़ताल में खुला मिला लेकिन अंदर अव्यवस्थाओं की भरमार रही। शौचालय के सामने रहने वाली केयरटेकर विद्यावती ने बताया कि शौचालय में लगा पानी का मोटर लगभग दो माह से खराब है। इसके अलावा फर्श और शौचालय की सीट भी क्षतिग्रस्त है। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। पानी की व्यवस्था खराब होने से शौचालय का नियमित उपयोग प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


मुख्य गेट पर लटकता मिला ताला



विकास क्षेत्र जमुनहा की ग्राम पंचायत लालपुर हरिडीह में प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाॅल के अंदर बने सामुदायिक शौचालय पर ताला लटकता मिला। पास मौजूद ग्रामीण सिराज अहमद और ननकू ने बताया कि शौचालय में अक्सर ताला लगा रहता है। नियमित संचालन नहीं होता है। अगर किसी को जरूरत पड़ती है तो ताला खोला जाता है। सामुदायिक शौचालय की सुविधा ग्रामीणों को नियमित रूप से नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


एडीओ पंचायत को मौके पर भेज कर सभी शौचालयों की जांच करवाई जाएगी। जहां भी कमियां हैं उन्हें दूर करवाकर नियमित संचालन सुनिश्चित करवाया जाएगा।


बृजेश गुप्ता, बीडीओ जमुनहा

ताले में बंद शौचालय।

ताले में बंद शौचालय।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें