वीआरवी वाहनों में दंगा नियंत्रण उपकरणों का निरीक्षण करते एसपी
श्रावस्ती। एसपी राहुल भाटी ने शुक्रवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड में शामिल पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ रहने के लिए प्रेरित करते हुए सामूहिक दौड़ लगवाई। साथ ही अनुशासन, एकरूपता और कार्यक्षमता वृद्धि के लिए टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया। परेड के बाद उन्होंने पीआरवी वाहनों व अन्य सरकारी वाहनों में रखे दंगा निरोधक उपकरणों का निरीक्षण किया और उनके बेहतर रखरखाव के लिए निर्देशित किया।