फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बच्चों को अक्षर ज्ञान व शुद्धता में सहायक है रीड एलांग एप

Fri, 02 Feb 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया ब्लॉक सभागार में बुधवार को रीड एलांग एप को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की एक कार्यशाला सीडीपीओ चंद्रप्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में हुई। कार्यकर्ताओं को इस एप के महत्व के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

सीडीपीओ ने बताया कि बाल विकास परियोजना के तहत तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा दी जाती है। उसमें अक्षर ज्ञान व आसपास की वस्तुओं की जानकारी देनी होती है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में रीड एलांग एप सहायक है। यह एप आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए भी लाभदायक है। इसे अध्यापक के साथ ही अभिभावकों के मोबाइल में भी होना चाहिए। इस दौरान शशि कुमार, अनूप चक्रवर्ती व तारिक अली ने रीड एलांग एप द्वारा बुनियादी शिक्षा का उपयोग पंचायत स्तर पर करने की जानकारी दी। बताया कि एप में एक हजार से ज्यादा कहानियां व कई भाषा के साथ गणित भी शामिल है। शिवानी सैनी ने कहा कि यह एप हिंदी व अंग्रेजी पढ़ने, सुनने व बोलने की क्षमता के साथ मानसिक विकास में सहायक है। इस दौरान ममता शाक्य व वीणा कुमारी सहित काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें