कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में बृहस्पतिवार अनुयायियों से गुलजार रही। कोरिया से आए 520 अनुयायियों ने जांतो सोसाइटी के अध्यक्ष पाम्युन सुनीम के नेतृत्व में गंध कुटि पर प्रार्थना की। इस दौरान अनुयायियों को बुद्ध के जीवन चरित्र के बारे में जानकारी दी गई। पूजन के दौरान जांतो सोसाइटी के अध्यक्ष पाम्युन सुनीम ने कहा कि इस भ्रमण का उद्देश्य विश्व में शांति स्थापित करना है। पूजन के बाद अनुयायियों ने शिवली स्तूप, गंध कुटी, कौसांब कुटी, सभा मंडप, सूर्यकुंड, पूर्वाराम, कच्ची व पक्की कुटी का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर कोरिया मंदिर के बौद्ध भिक्षु दे इन, जेटीएस ग्रुप की प्रियंका, वरदान शाक्य सहित काफी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे।