फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अपराधों पर लागू करें जीरो टॉलरेंस नीति : डीएम

Tue, 23 Sep 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के टॉस्क फोर्स समिति की बैठक हुई। डीएम ने सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीएम ने आगे कहा कि मिशन शक्ति फेज-5 शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान को समय से सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतें, जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करें।

उन्होंने बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें। इस मौके पर एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम, डीडीओ रामसमुझ, बीएसए अजय कुमार, डीपीओ मोहम्मद मुमताज, डीपीआरओ नंदलाल व जिला समन्वयक राजकुमार त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें