कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक करते डीएम व मौजूद अधिकारी।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। आईजीआरएस व सीएम हेल्पलाइन संदर्भों की सोमवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्तरों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण व अपलोड कराये जाने में गुणवत्ता तथा समयबद्धता को लेकर नाराजगी जताई। साथ ही सभी जिला, तहसील, विकासखंड तथा समस्त थाना स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी संबंधित अनिस्तारित जनसुनवाई आईजीआरएस व सीएम हेल्पलाइन संदर्भों का तत्काल निस्तारण कर आख्या जनसुनवाई पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया।
बैठक में डीएम ओपी आर्य ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में जनसुनवाई प्रणाली आईजीआरएस पर प्राप्त होने वाली जनशिकायतों के निस्तारण की कार्यवाही निर्धारित तिथि तक गुणवत्ता पूर्वक करें। साथ ही उसकी आख्या अपलोड करें। क्योंकि जन शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सरकार की प्राथमिकता में है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी।
जनसुनवाई प्रणाली पर प्राप्त संदर्भों के निस्तारण में यदि किसी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में आती है, तो उसे गंभीरता से लेते हुए संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
उन्होंने अधिकारियों को शिकायत पोर्टल सहित अन्य शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह शनिवार शाम 5 बजे समीक्षा करने को कहा। इस दौरान बैठक में सीडीओ अवनीश राय, एडीएम योगानंद पांडे, एसडीएम भिनगा चंद्रमोहन गर्ग, एएसपी बीसी दूबे, प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा आदि मौजूद रहे।