एसपी के निर्देश बाद पैमाइश करा ढहाया गया निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। भिनगा कस्बा चौकी पुलिस के लिए आवंटित भूमि पर ही कुछ दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया। इसकी जानकारी होने पर एसपी के निर्देश पर भूमि की पैमाइश करा कर अवैध कब्जा हटावाया गया। एसपी प्राची सिंह ने ने कब्जा मुक्त कराई गई सरकारी भूमि पर तत्काल चौकी का निर्माण कराने का आदेश दिया है।
भिनगा कोतवाली अंतर्गत कस्बा पुलिस चौकी के लिए भूमि का आवंटन काफी दिनों पूर्व हुआ था। भूमि आवंटन के बाद नींव भरवाने के बाद बजट न मिलने से चौकी का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। इसके चलते ही आसपास के लोगों ने खाली पड़ी चौकी की जमीन पर अवैध कब्जा करना शुरू कर दिया।
एसपी प्राची सिंह को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति पुलिस चौकी के लिए आवंटित भूमि पर घर का निर्माण कर रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने एसडीएम भिनगा को भूमि की पैमाइश कराने के लिए निर्देशित किया। भूमि की पैमाइश होने पर जहां निर्माण कराया जा रहा, वह जमीन पुलिस विभाग के स्वामित्व की ही निकली। इसके बाद पुलिस की उपस्थिति में तहसील प्रशासन ने अवैध निर्माण को हटवाने की कार्रवाई ।