फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषक तत्वों से भरपूर थाली, तो नहीं होंगे बीमार : बबिता

Fri, 05 Dec 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। राष्ट्रीय किशोर किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को जेतवन इंटर काॅलेज श्रावस्ती में किशोर स्वास्थ्य मंच र्कायक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को पोषक आहार व किशोरावस्था में होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


जिला समन्वयक बबिता बाजपेयी ने कहा की किशोरावस्था में संतुलित आहार बहुत आवश्यक है। जरूरी पोषक तत्वों के अभाव में कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। तिरंगा थाली के बारे में बताते हुए समझाया कि भोजन की थाली में सभी रंग के अनाज, सब्जियां व मौसमी फलों को शामिल करना चाहिए।

वरिष्ठ परामर्शदाता जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि किशोरों को प्रजनन स्वास्थ्य की जानकारी न होने से उन पर मानसिक व शारीरिक दुष्प्रभाव पड़ता है। किशोरों में एक-दूसरे को देखकर नशा करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। इससे बचना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से किशोरों को नशे से मुक्ति दिलाने के लिए काउंसिलिंग का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन


इस दौरान प्रधानाचार्य पवन कुमार बौद्ध व मनो सामाजिक कार्यकर्ता दीनदयाल ने भी विभिन्न रोगों की जानकारियां दीं। छात्राओं की ओर से बनाई गई रंगोली को भी खूब सराहा गया। इस मौके पर अर्श काउंसलर नाजिम, यतेंद्र प्रताप व अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें