फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिले बजट तो पूरा हो कारागार का निर्माण

विज्ञापन
निर्माणाधीन जिला कारागार का निरीक्षण करते कारागार व होमगार्ड विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प् - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। कारागार व होमगार्ड विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार शनिवार को भिनगा पहुंचे। जिनके द्वारा निर्माणाधीन जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस पर मौजूद सहायक अभियंता ने बजट के अभाव में निर्माण में तेजी न आने की बात कही। इस पर राज्यमंत्री ने जल्द बजट की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के कारागार एवं होमगार्ड विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने शनिवार को निर्माणाधीन कारागार का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी अधूरे कार्य हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए। जिससे जिला कारागार को जल्द प्रारंभ कराया जा सके। इस पर वहां मौजूद राजकीय निर्माण निगम के सहायक अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि बजट के अभाव में कारागार का अवशेष कार्य रुका है।
जेल का अवशेष कार्य कराने के लिए 29 जून 2021 को आकलन तैयार कर पुनरीक्षित धनराशि के लिए शासन से मांग की गई थी। बाद में पता चला कि शासन स्तर से वित्त समिति द्वारा धनराशि की स्वीकृति हो गई है, लेकिन बजट अभी प्राप्त नही हुआ है। बजट प्राप्त होते ही कारागार का अवशेष कार्य कराकर कारागार का निर्माण कार्य पूरा किया जायेगा। इस पर कारागार राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही शासन स्तर से धनराशि उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस दौरान एसडीएम आशुतोष, सीओ भिनगा अतुल कुमार चौबे, जेल अधीक्षक बहराइच, जेल अधीक्षक बलरामपुर, उप कारागार अधीक्षक बहराइच, राजकीय निर्माण निगम के अवर अभियंता, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें