फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कोई परेशान करे तो तुुरंत हेल्पलाइन नंबर मिलाएं बेटियां

विज्ञापन
महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी। - फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल लगाई। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि टीमों ने विभिन्न स्कूलों, कस्बों व गांवों में चौपाल लगाई। इसमें महिलाओं व बालिकाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ आदि के प्रति सचेत किया गया। इस दौरान महिलाओं को उनके या उनके आसपास घरेलू हिंसा होने पर तत्काल महिला हेल्पलाइन 181 व बालिकाओं को छेड़छाड़ या किसी के परेशान करने पर तत्काल 1090 पर फोन करने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान सभी को ऑनलाइन ठगी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित प्रयोग व साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें