फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सीताद्वार कॉरिडोर बने तो तेज हो श्रावस्ती का विकास

Sat, 10 May 2025 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सीएम से मुलाकात करते श्रावस्ती विधायक। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान जिले के विकास पर चर्चा हुई। इकौना के सीताद्वार में कॉरिडोर निर्माण सहित विधायक के कई प्रस्तावों पर सीएम ने सहमति जताते हुए उसे पूरा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि श्रावस्ती बुद्ध की तपोस्थली व जैन के तीर्थंकर भगवान संभवनाथ की जन्मस्थली है। साथ ही लव-कुश की जन्मस्थली होने के साथ ही लव की राजधानी भी रही है। इकौना के टंडवा महंथ स्थित सीताद्वार झील, महर्षि वाल्मीकि आश्रम व मां जानकी मंदिर लव-कुश की जन्मस्थली का प्रमाण है। ऐसे में यहां रामायण सर्किट के साथ ही यदि सीताद्वार कॉरिडोर का निर्माण करवा दिया जाए तो यहां देश-विदेश से पर्यटकों का आगमन होगा। इससे जिले का तेजी से विकास होगा। विधायक ने मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग, सेमरी-मलौनी खसियारी मार्ग, लेंगडी गूलर-दिकौली मार्ग का दोहरीकरण कराने की भी मांग की। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें