फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव का स्वभाव ही धर्म : देवानंद

Sat, 21 Nov 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बो​धि वृक्ष की पूजा करते अनुयायी। - संवाद
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में शुक्रवार को वियतनाम के अनुयायियों का 40 सदस्यीय दल पहुंचा। बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में सभी ने पारंपरिक तरीके से बोधि वृक्ष का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का आयोजन भी हुआ। सभा में भिक्षु देवानंद ने कहा कि मानव का स्वभाव ही अपने आप में धर्म है। धर्म के नाम पर मान्यताओं को ओढ़ने या ढोने की जरूरत नहीं है। लोगों को अपने सोच को मानने के बजाय जानने की प्रवृत्ति विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बुद्ध ने अंधविश्वास और पोंगापंथी के स्थान पर मानवता के बीच विज्ञान को स्थापित किया। धर्म को विज्ञान से जोड़कर बुद्ध ने इसे अंधभक्ति से ऊपर उठाया और सतत खोज का विषय बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें