उच्च प्राथमिक विद्यालय राजापुर में परीक्षा देते विद्यार्थी।- स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं कराई जा रही हैं। शुक्रवार को कुल 1,37,553 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों की परीक्षा दी, जबकि 20,219 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कुल 1,57,772 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। पहली पाली में कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों ने कार्यानुभव और नैतिक शिक्षा, कक्षा छह के विद्यार्थियों ने विज्ञान और कक्षा सात व आठ के विद्यार्थियों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी। दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा दी।