फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: होली की तैयारियां तेज, समिति हुई गठित

Wed, 25 Feb 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा में सकुशल होली संपन्न करवाने के लिए बुधवार को श्री प्रहलाद होलिकोत्सव महासमिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और सर्वसम्मति से वेद प्रकाश मिश्रा को महासमिति का अध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही बैठक में मौजूद सदस्यों ने देवेश मिश्रा देबू को कार्यक्रम प्रभारी, अविनाश श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और आशीष आर्य आजाद को महासमिति का महामंत्री चुना। मृदुल श्रीवास्तव, राम किशोर गुप्ता, मोनू जायसवाल व दिलीप कुमार गुप्ता को संयुक्त मंत्री और अभिषेक कसौधन, कृपा राम भोजवाल, हनुमान यादव और ऋषभ जायसवाल को मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया। वहीं, अश्वनी मौर्य, अतेश कुमार गुप्त, सौरभ जायसवाल और अनुपम मिश्रा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। दिलीप कुमार पाठक को कोषाध्यक्ष और अरविंद तिवारी को मीडिया प्रभारी बनाया गया। महासमिति के संरक्षक की जिम्मेदारी डॉ. विश्वनाथ मिश्रा, बाबूराम गुप्ता दिनेश कुमार शुक्ला, अखिलेश मुनिदास, गया प्रसाद मिश्रा, घनश्याम रस्तोगी, रामरूप गुप्ता, हरिमोहन गुप्ता, अरविंद गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, आनंद बाल्मीकि, सतीश कुमार मौर्य, दीनानाथ गुप्ता, राजेश रस्तोगी, अरविंद त्रिपाठी, दिलीप तिवारी व वीरेंद श्रीवास्तव को संरक्षक चुना गया। व्यवस्थापक राम दुलारे वाल्मीकि, मणि प्रताप सिंह, अभय श्रीवास्तव, मोहित रस्तोगी और दिनेश कुमार साहू को बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें