श्रावस्ती। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मंगलवार को माध्यमिक विद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान वहां प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। गई। जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया।
अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में आयोजित मेजर ध्यानचंद की जयंती पर प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडे के नेतृत्व में भाषण, वाद-विवाद व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भाषण प्रतियोगिता में दसवीं की छात्रा हसीबुन निशा पहले, कक्षा ग्यारह की सुभी सिंह दूसरे और नवीं के बजरंगी यादव तीसरे स्थान पर रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में ग्यारहवीं के विनय कुमार मिश्रा ने बाजी मारी।
नवीं कक्षा के इरफान दूसरे और बारहवीं की यासमीन बानो तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं निबंध प्रतियोगिता में सपना प्रजापति पहले, फलक बानो दूसरे और रुक्सा बानो तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य ने विजेतआओं को सम्मानित किया। वहीं इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. भूदेश्वर पांडे व इकौना के पंचायत भवन जगदीशपुर मे ग्राम प्रधान नूरजहां के नेतृत्व में खेलकूद प्रतियोगिता हुई। जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया।