फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूने से नहीं फैलता एचआईवी का संक्रमण : सीएमओ

Sun, 01 Nov 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीएमओ कार्यालय सभागार में शनिवार को एचआईवी/एड्स संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि छूने या साथ भोजन करने से एचआईवी नहीं फैलता। जागरूकता और संवेदनशील व्यवहार से संक्रमण रोकने के साथ भेदभाव भी समाप्त किया जा सकता है। सीएमएस डॉ. राजपाल सिंह ने संक्रमितों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की अपील की। जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. केके वर्मा ने बताया कि समय से पहचान और एआरटी दवाओं से संक्रमित व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है। पीएचएफआई प्रशिक्षक प्रसाद संत ने संक्रमण के कारण, बचाव, जांच, परामर्श और उपचार की जानकारी दी। इस मौके पर डाॅ. एनएन पांडेय, डाॅ. मालामुनि स्वामी, डाॅ. प्रवीण कुमार, डाॅ. रविंद्र सोनकर, डाॅ. अवनीश तिवारी, डाॅ. सत्यशरण, रवि कुमार मिश्र, प्रशांत श्रीवास्तव, आयुष शरण, जितेंद्र मिश्र, स्नेहा तिवारी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें