गिरंट बाजार। बहराइच जिले के ग्राम गुलरिया निवासी फातिमा (7) अपने ननिहाल हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के गिरंट बाजार आई थी। रविवार को वह पैदल सड़क पार कर रहीं थी, तभी मिर्जापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार से वह टकरा गई। हादसे में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने घायल को निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित मामा इलियास अली ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।