फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कथा वाचन प्रतियोगिता में हिमांशी ने मारी बाजी

Fri, 07 Aug 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सिरसिया बीआरसी में आयोजित कार्यक्रम में कथा वाचन करती छात्रा।
विज्ञापन
श्रावस्ती। ब्लॉक संसाधन केंद्र सिरसिया में शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय कथा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय सुहेलवा की छात्रा हिमांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी सिरसिया अखिलेश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की मानसिक क्षमता का विकास करती हैं। इनसे अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसिया की राधिका द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय अहलादनगर की अंशिका पाठक ने तृतीय स्थान हासिल किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वरिष्ठ संकुल दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें