फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: हाईटेंशन लाइन टूटी, नौ घंटे अंधेरे में रहे 50 गांव

Fri, 28 Aug 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
उलाहवा पावर हाउस का 11000 लाइन का तार टूटने से निकल रही चिंगारी।
विज्ञापन
गिरंट बाजार। उल्लहवा विद्युत उपकेंद्र की 11 हजार हाईटेंशन लाइन का तार बुधवार रात 11 बजे टूटकर गिर गया। इससे 50 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे 25 हजार से अधिक आबादी को नौ घंटे अंधेरे में रहना पड़ा। सुबह आठ बजे आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

हरदत्तनगर गिरंट, बलिदानपुरवा, जयपत्तरपुरवा, लोहारनपुरवा, दुर्गापुरवा, अयोध्यापुरवा, मोहनलालपुरवा, सुजानडीहर और गिरंट चौराहा समेत 50 से अधिक गांवों को उल्लहवा उपकेंद्र से बिजली मिलती है। बारावफात के लिए बुधवार दोपहर तीन बजे आपूर्ति बंद की गई थी। रात 11 बजे आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद तार टूट गया। ग्रामीण शुभम कुमार, निरंजन पटवा व शोभाराम ने बताया कि तार टूटने के बाद चिंगारी के साथ आग लग गई। ग्रामीणों ने विभाग को फोन किया, लेकिन कर्मियों ने फोन नहीं उठाया। इससे हादसे की आशंका में ग्रामीण सहमे रहे।
विज्ञापन


वर्जन
दिन में जुलूस को लेकर आपूर्ति बंद की गई थी। रात में तार टूटने के बाद उसे दुरुस्त कर सुबह आपूर्ति बहाल करवा दी थी।
विवेक कुशवाहा, जेई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें