फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत...साथी की हालत नाजुक; हायर सेंटर के लिए रेफर

Sat, 08 Feb 2025 08:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत की मौत हो गई। जबकि साथी की हालत नाजुक बताई जा रही है। इसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के श्रावस्ती में बौद्ध परिपथ पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में बहराइच के लिए रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


इकौना थाना अंतर्गत कस्बा के ही मोहल्ला चौक निवासी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ बंटी (32) शुक्रवार को नगर के ही मोहल्ला तिलकनगर निवासी रोहित कुमार (25) के साथ किसी मांगलिक आयोजन में शामिल होने बलरामपुर गए थे। वहां से देर रात दोनों लोग एक ही बाइक से वापस घर लौट रहे थे। 

कतरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास बौद्ध परिपथ स्थित नवीन मॉर्डन के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सीएचसी इकौना लाया गया। 
विज्ञापन


यहां जांच के बाद चिकित्सक ने धर्मेंद्र कुमार गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। जबकि, रोहित की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार बाइक सवार ने हेलमेट पहन रखा था। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें