फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी टिड्डी दल को लेकर जिले में हाई अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। देश के कई हिस्सों में पाकिस्तानी टिड्डी दलों का प्रकोप है। यह दल बुंदेलखंड व आगरा में भी प्रवेश कर चुका है। ऐसे में प्रदेश के अन्य जिलों में भी इनके पहुंचने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसे देखते हुए प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही डीएम के पर्यवेक्षण में टीम का गठन कर सीडीओ को उसका अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिला कृषि रक्षा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से जिले में टिड्डे के प्रकोप की निगरानी के लिए टीम गठित करने का निर्देश दिया गया था। इसके अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में टीम का गठन किया गया है। इसमें उप कृषि निदेशक आरपी राना, जिला कृषि अधिकारी व जिला कृषि रक्षा अधिकारी को सदस्य नामित किया गया है। यह टीम जिले स्तर पर टिड्डियों के प्रकोप की निगरानी करेगी।
साथ ही टिड्डी दल के प्रकोप को रोकने के लिए सुरक्षा के इंतजाम व उसकी व्यवस्था करेगी। टीम के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी जिलाधिकारी को सौंपी गई है। पाकिस्तानी टिड्डा करीब ढाई इंच लंबे हैं। जो कुछ ही घंटों में फसल को खा जाते हैं। यह लगभग सभी प्रकार के हरे पत्तों पर आक्रमण करते हैं। इस प्रकार टिड्डी दल फसलों के लिए महामारी का रूप ले लेता है। टिड्डे दल के प्रकोप की दशा में किसान ढोल, टीन के डिब्बे, थालियों आदि को पीट कर शोर करें।
विज्ञापन

अपनी फसलों पर क्लोरोपायरीफास बीस प्रतिशत ईसी का छिड़काव करें। इसके अतिरिक्त क्लोरोपायरीफास पचास प्रतिशत या इनालफास 25 प्रतिशत व हैलोथिन पांच प्रतिशत व मालीथियान 50 प्रतिशत ईसी के दो मिली लीटर मात्रा एक लीटर पानी में घोल कर प्रयोग करें। यदि कहीं टिड्डी दिखाई दे तो तत्काल किसान जिला कृषि रक्षा अधिकारी के मोबाइल नंबर 9452618132 अथवा प्रदेश स्तर पर बने कंट्रोल रूम के नंबर 0522-2732063 पर काल कर सूचना अथवा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें