महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी। - स्रोत: पुलिस
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल लगाई। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चौपाल में महिलाओं को आपातकालीन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। किसी भी समस्या पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। महिलाओं को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, वेबसाइट और संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने की सलाह दी गई। ओटीपी, बैंकिंग विवरण और अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा मजबूत पासवर्ड रखने के लिए भी जागरूक किया गया।