फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 2852 विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति

Sun, 04 Oct 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
छात्रा को छात्रवृ​त्ति प्रमाण पत्र वितरित करते जिला पंचायत अध्यक्ष। - स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से छात्रवृत्ति वितरण समारोह हुआ। इस दौरान लखनऊ के लोकभवन में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। जिले के 2852 विद्यार्थियों के खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि भेजी गई। विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। डीबीटी के माध्यम से समय पर छात्रवृत्ति की पूरी धनराशि विद्यार्थियों के खातों में पहुंच रही है।

डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने विद्यार्थियों से अपने भविष्य का लक्ष्य निर्धारित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों के आगे मजबूर होने के बजाय उनका सामना करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। छात्रवृत्ति की धनराशि का उपयोग किताबें खरीदने और पढ़ाई से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में करें।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति ने बताया कि प्रथम चरण में कक्षा नौ और 10 के 1820 विद्यार्थियों के खातों में 83.65 लाख रुपये भेजे गए हैं। वहीं कक्षा 11 और 12 के 1032 विद्यार्थियों के खातों में 33.23 लाख रुपये भेजे गए हैं।

इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज में विधायक रामफेरन पांडेय और प्रधानाचार्य रामविहारी बाजपेयी ने विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस मौके पर एसडीएम प्रवीण यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें