फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग करें ग्राम प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। ब्लॉक सभागार इकौना में सोमवार को बीडीओ की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। इसमें संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधानों से सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी इकौना राघवेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के कारण गांवों में प्रधानों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। शासन के निर्देश पर जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाना है जिसे सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधान पूर्ण मनोयोग के साथ सहयोग करें। यह ग्राम प्रधानों की नैतिक जिम्मेदारी व कर्तव्य है ताकि संचारी रोगों को गांव में फैलने से रोका जा सके और इस पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।
डॉ. अनिल त्रिपाठी ने कहा कि मौजूदा समय मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। ये मच्छर अक्सर धान के खेतों व तालाबों में रहते हैं। संक्रमण के बाद विषाणु मनुष्य के मस्तिष्क एवं रीढ़ की हड्डी सहित केंद्रीय नाड़ी तंत्र में प्रवेश कर जाते हैं। शुरुआत में फ्लू जैसी बीमारी के लक्षण के साथ बुखार आना, ठंड लगना, थकान महसूस होना, सिर दर्द, उल्टी आना तथा घबराहट हो सकती है। इलाज के अभाव में आगे चलकर उपरोक्त लक्षण 30 प्रतिशत से अधिक होने पर इंसेफ्लाइटिस का रूप धारण कर सकता है।
विज्ञापन

डॉ. अनिल त्रिपाठी ने आगे कहा कि ऐसे में ग्राम प्रधान अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा सभी तहसीलों, गांवों में जागरूकता अभियान, जागरूकता रैली व नाटक का मंचन आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी अब्दुल हन्नान ने भी प्रधानों को संबोधित किया। इस मौके पर मनीष चौधरी, महाराज प्रकाश तिवारी सहित काफी संख्या में ग्राम प्रधान व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें