फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: इकौना कस्बे में भारी जलभराव से दिक्कत

Mon, 03 Nov 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना। जिम्मेदारों की उदासीनता व लापरवाही इकौना क्षेत्र की लाखों की आबादी के लिए मुसीबत बन गई है। बृहस्पतिवार को हुई हल्की बारिश से ही कस्बे की सड़क तालाब बन गई है, किनारों पर कीचड़ हो गया है। आवागमन प्रभावित हो रहा है। ऐसा तब है जब लाखों रुपये खर्च कर नाला बनवाया गया है, जो निष्प्रयोज्य साबित हो रहा है।
विज्ञापन


इकौना कस्बे में बस स्टॉप से तहसील जाने वाले मुख्य मार्ग पर कई फुट पानी भर गया है। किनारों पर कीचड़ है। स्थानीय लोगों को जहां घर से निकलने में दिक्कत हो रही है तो वाहन चालक भी मुसीबत में हैं।

जलभराव के चलते बाइक व साइकिल सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। गंदे पानी के बीच से गुजरने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


इकौना कस्बे में लगभग 200 मीटर सड़क पर होने वाले भारी जलभराव से स्थानीय लोगों व राहगीरों को बचाने के लिए दो बार नाले का निर्माण करवाया गया। अभी हाल ही में विधायक निधि से कस्बे से मोहम्मदपुर राजा गांव के मोड़ तक नाले का निर्माण करवाया गया है। निर्माण के दौरान जिम्मेदारों ने मानक का ध्यान नहीं रखा, नाले की ऊंचाई सड़क से अधिक होे गई, जिससे जलनिकासी नहीं हो पाती है।




व्यापारियों, अधिवक्ताओं व छात्रों में रोष
जलभराव को लेकर अब स्थानीय लोगों में शासन-प्रशासन के प्रति रोष पनपने लगा है। अधिवक्ता रमेश कुमार ने बताया कि तहसील जाने के लिए पानी के बीच से गुजरना मजबूरी है। छात्र अनुज व नीरज पांडेय आदि ने बताया कि सड़क से पैदल गुजरना मुश्किल है। ड्रेस व जूते खराब हो जाते हैं। स्थानीय व्यापारी भी जलभराव से व्यवसाय प्रभावित होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें