फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सुबह झमाझम बारिश, फिर खिली चटकीली धूप

Fri, 30 May 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह​ हुई झमाझम बरसात में मस्ती करते बच्चे ।
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में बृहस्पतिवार सुबह झमाझम बारिश हुई। इस बीच सिरसिया क्षेत्र में तेज हवा से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं जिले के अन्य हिस्सों में हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। हालांकि, बारिश के बाद खिली चटकीली धूप से बढ़ी उमस से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन

तराई में बृहस्पतिवार को तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। ऐसे में बारिश का इंतजार कर रहे सिरसिया क्षेत्र के किसानों की मुराद पूरी हो गई। तेज बारिश के कारण खेत व खलिहान पानी से सराबोर हो गए। इस दौरान तेज हवा के कारण विद्युत लाइन में फाॅल्ट आ गया। जिससे विद्युत उपकेंद्र घोलिया से मिलने वाली सिरसिया क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। बृहस्पतिवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
वहीं, तेज हवा के कारण सिरसिया क्षेत्र में आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा। जिले के अन्य हिस्सों में हुई तेज बारिश के कारण किसानों के चेहरे खिल गए। ऐसे में जो किसान धान की नर्सरी डालने की तैयारी कर रहे थे। वह अपेक्षित पानी पाकर धान की नर्सरी डालने के लिए बाजार में धान की खरीदारी करते दिखे। हालांकि बारिश बाद खिली चटकीली धूप के कारण उमस काफी बढ़ गई। इससे जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें