फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: उमस भरी गर्मी के बाद हुई झमाझम बारिश, फसलों को संजीवनी

Fri, 24 Jul 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भिनगा में बारिश
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई क्षेत्र में शुक्रवार को मौसम की उठापटक जारी रही। सुबह तेज धूप और उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। शाम करीब चार बजे तक लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। लगभग साढ़े चार बजे मौसम ने करवट ली और आसमान बादलों से घिर गया। कुछ ही देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

इस लगभग आधे घंटे की बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। पांच दिन तक तरसाने के बाद हुई इस बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। भिनगा में हुई झमाझम बारिश से खेतों में लगी धान, गन्ना और मक्का जैसी फसलें लहलहा उठीं। भिनगा निवासी किसान संदीप वर्मा, पुनीत कश्यप और आशीष मिश्रा ने बताया कि हल्की बारिश से फसलों को संजीवनी मिल गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अब अगले तीन से चार दिन तक खेतों में नमी बनी रहेगी और सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, जिले के कई अन्य क्षेत्रों में बारिश न होने से वहां के किसान मायूस दिखे। शुक्रवार को तराई का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। यह पूर्वानुमान किसानों के लिए राहत भरा हो सकता है।

भिनगा में बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें