तुलसीपुर में बरसात के बीच आते-जाते लोग। -संवाद
श्रावस्ती। तराई में बारिश का सिलसिला बदस्तूर जारी है। सोमवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश हुई। इससे धान की फसल को फायदा हुआ और किसानों के चेहरे खिल उठे।हालांकि कई स्थानों पर हुए जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।
तराई में रविवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। लगातार 48 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बनने लगी है। एक ओर जहां तराई में बाढ़ की आशंका है। वहीं जगह-जगह हुए जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को दिन में हुई बारिश से शहर के साथ-साथ कई ग्रामीण रास्तों पर जलभराव हो गया। बंतवारा निवासी मोहित व पंकज मिश्रा आदि ने बताया की गांव के मार्ग पर गड्ढों में पानी भरने से आवागमन में परेशानी हो रही है।