फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तेज बारिश और हवा से धान की फसल धराशायी

Wed, 01 Oct 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
महादेवा सलार गांव के निकट गिरी धान की फसल। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/तुलसीपुर/वीरपुर। तराई में मंगलवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया। वहीं, तेज हवा चलने से धान की फसल गिर गई। इससे किसानों को नुकसान का डर सता रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से काले बादल छा गए और छह से नौ बजे तक मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवा भी चलीं। इससे खेतों में लगी धान की फसल गिर गई। किसान जगदीश प्रसाद ने बताया कि फसल गिरने से उसके दाने खराब हो जाएंगे। अब धान को पानी की जरूरत नहीं है।

किसान विश्राम वर्मा ने बताया कि फसलों के गिरने से खेतों में चूहों का प्रकोप बढ़ जाएगा। इससे जो खड़ी फसल है उसको भी नुकसान होगा। वहीं, दूसरी ओर बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिल गई। पूरे दिन बादलों की आवाजाही से धूप का असर कम रहा। शाम को भी बादल छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश से बहुत अधिक नुकसान नहीं हुआ है। किसानों को चाहिए कि जिन खेतों में पानी भरा है उसे निकाल दें। फसल गिरने से दानों को तो नुकसान होगा।
- सुरेंद्र चंद्र चौधरी, कृषि उपनिदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें