श्रावस्ती। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में बीते एक साल से अध्यक्ष की तैनाती नहीं है, इसके चलते फोरम में सभी प्रकार के काम ठप हैं। अध्यक्ष की तैनाती न होने से फोरम में नए दावे न तो दाखिल हो रहे हैं और न ही पूर्व में दाखिल दावों का निर्णय हो पा रहा है।
उपभोक्ता फोरम में अध्यक्ष के न होने से विभिन्न वादों में सुलह की प्रक्रिया भी ठप है, जिसके चलते फरियादियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ता कमला प्रसाद मिश्रा ने बताया कि लगभग एक साल पहले रिटायर्ड एडीजे दिग्विजय नाथ अध्यक्ष के रूप में तैनात थे।
वहींं, सदस्य के रूप में संगीता वाल्मीकि व मनीष चाटिया तैनात हैं, लेकिन अध्यक्ष की तैनाती न होने से सभी प्रकार के कार्य बाधित हैं। अध्यक्ष के न होने से उपभोक्ता फोरम से संबंधित फरियादियों को वापस होना पड़ रहा है।