फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने गैर जनपद स्थानांतरण पर किया आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्वास्थ्य कर्मियों ने साथियों के स्थानांतरण के बाद आंदोलन का ऐलान किया है। पहले दिन सोमवार को एक दिवसीय धरना-प्रर्दशन कर एसीएमओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्थानांतरण के लिए गलत नीति का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की तैनाती विगत कई वर्षों से है। लंबे अवधि से तैनात होने के कारण स्वास्थ्य निदेशालय ने इन कर्मियों का स्थानांतरण गैर जनपदों में कर दिया है। इसी के तहत जिले में भी सहायक के रूप में कार्यरत कर्मियों का स्थानांतरण हुआ है। लेकिन इस स्थानांतरण को लेकर कर्मचारियों में रोष है। अपना रोष प्रदर्शित करने के लिए इन कर्मचारियों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है। यही नहीं सोमवार को आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ एंड मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के बैनर तले एक दिवसीय हड़ताल भी की।
इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन भी एसरएमओ डॉ. उदय को सौंपा। एसोसिएशन अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाऐं उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा निर्धारित स्थानांतरण नीति से विपरीत क्लर्क संवर्ग का स्थानांतरण व समायोजन किया है। इस पर प्रांतीय अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह ने आंदोलन का आदेश दिया था। इसी आदेश के क्रम में सोमवार को सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक हड़ताल करते हुए प्रदर्शन किया गया है। यदि इसके बावजूद नीतियों में परिवर्तन नहीं होता है तो यह आंदोलन आगे भी बढ़ सकता है। जिसकी जिम्मेदारी निदेशालय की होगी। प्रदर्शन करने वालों में अनूप श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार पांडे, बृजेंद्र शर्मा, शैलेश शुक्ला व हरिओम कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें