फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दिमागी बुखार से बचाव के लिए घर-घर पहुचेंगी स्वास्थ्य टीमें

Wed, 24 Jun 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद सीडीओ व अन्य।
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार देर शाम सीडीओ शाहिद अहमद की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारी बैठक आयोजित हुई। दिमागी बुखार व संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए जिले में जुलाई में अभियान चलाया जाएगा। एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान भी संचालित होगा। सीएमओ एके सिंह ने बताया कि वेक्टर जनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण लक्ष्य है। अभियान में स्वच्छता, जलभराव समाप्ति और मच्छरजनित रोगों की रोकथाम पर जोर रहेगा। आशा, आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर संभावित रोगियों की पहचान करेंगी। उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। सीडीओ ने लोगों से घर व आसपास सफाई रखने की अपील की। उन्होंने जलभराव रोकने और बीमारी पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें