फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अंतिम बड़े मंगल पर जगह-जगह लगे भंडारे

Wed, 24 Jun 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कटरा बाजार में आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरित करते एमएलसी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। ज्येष्ठ के अंतिम मंगलवार को जिले में विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। पूरे दिन वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई स्थानों पर भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। अंतिम बड़े मंगल पर सभी लोग श्री हनुमान जी की सेवा के लिए आतुर दिखे। कहीं सुंदरकांड पाठ हुआ तो कहीं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किया गया। भिनगा नगर में श्री बाला जी समिति ने भंडारे का आयोजन किया। यहां विधि विधान से पूजा कर भंडारे का शुभारंभ किया गया। झारखंडी मंदिर समिति ने भी मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया। कटरा बाजार में व्यापार मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता ने भंडारा आयोजित किया। एमएलसी साकेत मिश्रा ने श्री हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भंडारे का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय, दद्दू शुक्ला, रामकुमार गुप्ता, रवि गुप्ता, लवकुश और राजू मौजूद रहे। ग्राम कैलाशनगर के पंडित पुरवा विदुहनी चौराहे पर भी भंडारा हुआ, जहां अनोखी लाल पाठक, मनोज द्विवेदी और विजय नाथ द्विवेदी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें