जमुनहा (श्रावस्ती)। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सीएचसी जमुनहा से गुरुवार को स्वास्थ्य दल रवाना हुआ। यह दल पूरे माह तक लोगों को स्वच्छता अपनाने व विभिन्न रोगों के बारे में जागरूक करेगा। दल को सीएचसी मल्हीपुर के अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविन्द्र सोनकर ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक से 31 अक्तूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। पूरे अक्तूबर माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर घर जाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न रोगों से संबंधित जानकारी देंगे।
लोग स्वयं स्वच्छता अपनाने के साथ घरों के आसपास सफाई रखें। इससे कई प्रकार की बीमारियां दूर रहती है। इसके लिए प्रत्येक गांव स्तर पर स्वास्थ्य टीम बनाई गई है। जो प्रतिदिन घर घर में दस्तक देगी और लोगों को जागरूक करेगी। इस मौके पर डॉ. संतोष यादव, डॉ. किरन, वरिष्ठ क्षयरोग पर्यवेक्षक पंकज कुमार शर्मा, अजय शर्मा, अब्दुल रहमान सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।