फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भाई की हत्या का आरोप, एसपी से जांच की मांग

Fri, 05 Jun 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। ननकऊ प्रसाद ने अपने भाई भोंदू (45) की मौत को हत्या बताया है। उन्होंने शुक्रवार को एसपी से मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ननकऊ के अनुसार, मई महीने में भोंदू की मौत इलाज के दौरान हुई थी। भोंदू अपनी बहन और ड्राइवर कमला के अवैध संबंध का विरोध कर रहा था। इसी कारण 11 मई को बहन, ड्राइवर कमला और बहन के बेटा-बेटी ने उसे पीटा। गंभीर हालत में भोंदू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार दिन बाद उसकी मौत हो गई। ननकऊ ने आरोप लगाया कि बहन ने गलत जानकारी देकर शव और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें