श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी के जी समवाय भैंसाही नाका की ओर से शनिवार को कोयलहवा गांव में निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 165 पशुओं की सेहत जांचकर उनके पालकों को दवाएं दी गईं।
शिविर में मौजूद पशु चिकित्साधिकारी डॉ. इमरान खान ने बताया कि गांव के 34 पशुपालकों ने पंजीकरण करवाया था। पशुपालकों के 165 पशुओं की सेहत की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गई। साथ ही कुछ पशुओं की सर्जरी भी की गई।
डॉ. इमरान ने बताया कि पशुपालकों को मवेशियों के रहने के स्थान पर साफ-सफाई रखने, संक्रामक रोगों से बचाव के लिए हरा चारा खिलाने, ताजा पानी पिलाने और विभिन्न रोगों के लक्षण व बचाव के तरीके बताए गए। इस दौरान ग्राम प्रधान सरिता शुक्ला, उप निरीक्षक बालचंद्र व पशु चिकित्सक हंसराज चौधरी आदि मौजूद रहे।