श्रावस्ती। वरिष्ठजनों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा वृद्धाश्रम में हेल्थ शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 102 मरीजों की जांच के साथ ही उन्हें मुफ्त दवाएं दी गईं।
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिनगा के सहयोग से वृद्धाश्रम में मंगलवार को हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। यहां सीएचसी के चिकित्सक डॉ. अश्विनी मिश्र व शफीकुर रहमान ने 102 वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य की जांच की। वरिष्ठजनों ने सबसे ज्यादा आंखों की समस्याएं बताईं। सीएचसी टीम द्वारा रक्तचाप, मधुमेह समेत 11 अन्य प्रकार की जांचें की गईं। डॉक्टरों की टीम ने सफाई व बदल रहे मौसम में खानपान में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। इस मौके पर रेडक्रॉस के सचिव अरुण कुमार मिश्र सहित वृद्धाश्रम के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।